मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की दी चेतावनी

मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की दी चेतावनी

मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की दी चेतावनी

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को नगर निगम में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ मांगों को लेकर खुश है। उन्होंने मांगों पर अमल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। साथ ही उन्होंने मांगों की अनदेखी करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।


प्रदेश अध्यक्ष मसीह ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों के लिए सफाईकर्मी लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के आश्वासन और जनता की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने धरना स्थगित कर दिया था। इस दौरान सरकार से ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग समाप्त करने, वर्तमान मानक 1000 की जनसंख्या पर 2 कर्मचारियों के स्थान पर पांच कर्मचारियों की नियुक्ति करने, राज्य की स्थानीय निकायों में 10 से 15 वर्षों से कार्यरत संविदा, दैनिक वेतन, मोहल्ला समिति के सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, पर्यावरण मित्र जिनके पति व पत्नी सरकारी सेवा, स्थानीय निकायों में हैं, उनके आश्रितों को शिथिलीकरण करते हुए मृतक आश्रित के रूप में लाभ देने, निकाय की भूमि पर रह रहे सफाई कर्मचारियों की भूमि, आवास पर मालिकाना हक दिलाने आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कैरम टूर्नामेंट में प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, बार अध्यक्ष बने रेफरी

बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को मान लिया है। इसमें सबसे मुख्य बिंदु ठेका प्रथा समाप्त करना है। कहा अगर मांगें नहीं मानी गईं तो धरना फिर से शुरू किया जाएगा। पूर्व का आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, स्थगित हुआ है। इस दौरान संघ संस्थापक बांकेलाल बिहारी, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी अमरदीप, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, शाखा अध्यक्ष जय प्रकाश, विजय पाल, मुकेश, चौधरी अशोक, अनिल भारती, रोहित, प्रेम सिंह, विजय, रामू भारती, राजेश, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज , जारी किया अलर्ट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page