केंद्रीय मंत्री एवम सांसद अजय भट्ट के प्रयास दिखने लगे धरातल पर , काठगोदाम से हनुमानगढ़ रोपवे प्रोजेक्ट को स्वीकृत हुए 1592 करोड़ रुपए

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने काठगोदाम से हनुमानगढ़ी के बीच रोपवे संचालन को स्वीकृति देते हुए इस प्रोजेक्ट के लिए 1592.87 करोड़ की स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जाताया है।

श्री भट्ट ने कहा कि देश-विदेश के पर्यटकों सहित नैनीताल आने वाले लोगों के लिए बेहद सुखद खबर है कि अब काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक रोपवे का रास्ता साफ हो गया है। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नैनीताल के लिए हाइब्रिड मोड पर रोपवे बनाए जाने के प्रोजेक्ट को न सिर्फ हरी झंडी मिली है बल्कि उसके लिए 1592.87 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण

उन्होंने कहा कि हाइब्रिड मोड पर काठगोदाम से हनुमानगढी के बीच रोपवे के विकास संचालन और रखरखाव के लिए बजट की स्वीकृति की गई है । श्री भट्ट ने कहा कि लंबे समय से बहुप्रशिक्षित परियोजना को स्वीकृति दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page