मीडिया सेंटर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस को मनाया गया सद्भावना दिवस के रूप में

Share this! (ख़बर साझा करें)

News Desk , हल्द्वानी (nainilive.com) – पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस(20अगस्त) के उपलक्ष्य में गुरूवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गयी। सद्भावना दिवस पर अति.जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट ने मीडिया सेन्टर हल्द्वानी में कर्मचारियों तथा पत्रकार बन्धुओं को सद्भावना की शपथ दिलाई।


अति. जिला सूचना अधिकारी श्री बिष्ट ने शपथ दिलाते हुए कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य सभी धर्मो, भाषाओं और क्षेत्रो के लोगो में राष्ट्रीय एकीकरण और सम्प्रदायिक सौहार्द का संवर्धन करना है। उन्हांेने कहा कि हम सभी भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करें तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत तथा सवैधानिक माध्यमों से सुलझाये।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital विधायक सरिता आर्या ने Bhowali में नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात


श्री बिष्ट ने प्रतिज्ञा दिलाई कि मैं प्रतिज्ञा लेता हूँ कि मैं जाति, क्षेत्र, धर्म और भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूँगा। में पुनः प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन


कार्यक्रम में वाहन चालक मोहन चन्द्र फुलारा, कनिष्ठ सहायक एमसी जोशी, आन सिंह, पवन नेगी, भूवन चन्द्र तथा पत्रकार बन्धु दिनेश पाण्डे, अंकित साह, हर्ष रावत, विनोद काण्डपाल, सहित समस्त कर्मचारियों ने शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page