आनलाईन ठगी को लेकर पुलिस का बडा खुलासा, पढ़िए पूरी खबर
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है इस गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है साथ ही एक फरार बताया जा रहा है आरोपियों से पुलिस ने 2 लैपटॉप , 8 सीपीयू तीन एक्सटेंशन बोर्ड सहित 19 मोबाइल बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के आनंदपुरी फेस 3 निवासी अंकित शाह द्वारा बीते महीने थाना मुखानी में तहरीर देकर यह बताया गया था कि ऑफर ऑल टाइम नाम से वेबसाइट से उन्होंने जैकेट खरीदी जिसको खरीदने के चक्कर में उनके साथ खड़ी हुई लगभग ₹1000 की जैकेट के उन्होंने ₹23000 चुकाए इसके बाद मुखानी पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू की।

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए साउथ दिल्ली के संगम विहार स्थित एक फ्लैट से एक फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा जिसमें मौके से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया जो कॉल सेंटर की तरह इस फर्जी ऑनलाइन वेबसाइट को चलाकर लोगों से ठगी कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सुरेश कुमार चेतन शर्मा और नागेंद्र नाम के राजस्थान और हरियाणा के शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जबकि राजेश उर्फ राजू नाम का एक अपराधी फरार है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन