चार धाम यात्रा को लेकर सरकार जुटी है पूरी तरह से तैयारियों में – सीएम धामी
हल्द्वानी ( nainilive.com )- हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए सीएम ने उनका हालचाल भी जाना, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि G 20 समिट को लेकर उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को एक नहीं तीन-तीन बैठक का आयोजन करने का मौका दिया है , जिससे कि यहां की लोक संस्कृति लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को विश्व में नई पहचान मिलेगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है, उनके द्वारा स्थानीय लोगों के पंजीकरण की बाध्यता खत्म कर दी गयी है इसके अलावा जिन लोगों की भी होटल या गेस्ट हाउस में बुकिंग होगी उनका भी तत्काल वहीं पर रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा, जिससे कि स्थानीय लोग अपने देव स्थलों की पूजा अर्चना कर सकें और देवभूमि में जो भी दर्शन करने के लिए आएगा उसका स्वागत है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग