राज्य को क्षेत्रवाद की आग में झोंक कर राजनैतिक रोटियां सेकना चाहती है कांग्रेस – भावना मेहरा

Share this! (ख़बर साझा करें)

कांग्रेस के डी एन ए में है बटवारे की राजनीति करना – भावना

कांग्रेस करती है क्षेत्रवाद धर्म व सम्प्रदायिकता की गंदी राजनीति

नैनीताल ( nainilive.com )- भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा व उनके नेताओ के बयान पर घोर आपत्ति जतायी है कहा कि कांग्रेस राज्य को क्षेत्रवाद के आग में झोंक कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकना चाहती है। कहा कि उनका बयान गढ़वाल ही नही बल्कि पूरे उत्तराखण्ड की जनता को अपमानित करने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी

कहा कि कांग्रेस के डी एन ए में ही बटवारे की राजनीति करना है दशकों से कांग्रेस लोगो को क्षेत्रवाद,धर्म,सम्प्रदाय की राजनीति में बांटकर उनका राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश करती आयी है। कहा कि जनता ने काँग्रेस की तोड़ो और राज करो कि नीति को नकार दिया है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व उनके अन्य नेताओ द्वारा दिये जा रहे बयान उनकी सत्ता लोलुपता व राजनैतिक बोखलाहट को प्रदर्शित कर रहे है। अपनी सभाओं में जनता की भीड़ न जुटती देख कांग्रेस व उनके नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे है।कहा कि महिला मोर्चा पूरे उत्तराखण्ड में कांग्रेस व उसके नेताओ का पुतला दहन करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्म ऋतु एवं लू के दृष्टिगत पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page