कुमाऊं विश्वविधालय में कुलपति प्रो एन के जोशी ने एस चांद एंड कंपनी न्यू दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक बॉटनी फोर बी एससी स्टूडेंट सेमेस्टर दो का विमोचन
नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊं विश्वविधालय में कुलपति प्रो एन के जोशी ने एस चांद एंड कंपनी न्यू दिल्ली द्वारा प्रकासित पुस्तक बॉटनी फोर बी एससी स्टूडेंट सेमेस्टर दो का विमोचन किया ।पुस्तक को डॉक्टर बी पी पांडे के वी कॉलेज बड़ौत द्वारा लिखा गया है तथा कॉन्टेंट डेवलपर कुमाऊं यूनिवर्सिटी के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ललित तिवारी है । राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बी एस सी टू के वनस्पति विज्ञान के छात्र छात्राओं हेतु इस पुस्तक को तैयार किया गया है ।
पुस्तक को पूरे उत्तराखंड के छात्र छात्राओं के लिया तैयार किया गया है जिसमें टेरीडोफिटा , अनावृतबिजी तथा आवृतबीजी के थ्योरी तथा प्रयोगात्मक पाठ्यक्रम एक ही पुस्तक में मिल जायेगा । पुस्तक से विद्यार्थी चित्रों के साथ ग्लोसरी एवम सरलता से विभिन्न टॉपिक को समाज पाएंगे ।पुस्तक का दाम 599 रुपया है तथा अंग्रेजी में लिखी गई है ।समूचे उत्तराखंड के विद्यार्थी नई शिक्षा नीति के तहत इससे लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा की किताबे ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास भी करती है ।किताबे सच्ची दोस्त होती है जो लक्ष्य प्राप्ति की तरफ हमे प्रेरणा करती है ,जो समझने की सकती और पर्यावरण सहित पौधो के बारे में पूरी जानकारी देती है ।इस अवसर पर कुलसचिव दिनेश चंद्र कृषि डीन प्रो जीत राम विभागाध्यक्ष भू विज्ञान प्रो प्रदीप गोस्वामी आई क्यू ए सी निदेशक प्री राजीव उपाध्याय ,कुलानुसाशक प्रो नीता बोरा ,क्रीडा अधिकारी डी एस बी डॉक्टर संतोष कुमार सहित पुस्तक के कॉन्टेंट डेवलपर शोध निदेशक प्रो ललित तिवारी ,दीपक देव उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग