खराब चीनी भेजने वाली मिल से चीनी खरीद पर रोक-काली भेजने के बाद आरएफसी ने की कार्रवाई

Share this! (ख़बर साझा करें)

-86 कुंतल चीनी को भेजा वापस

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- सरकारी सस्ते गल्ले के तहत बांटी जा रही सस्ती चीनी के लिए खराब गुणवत्ता की चीनी सप्लाई करना ऊधमसिंह नगर जिले की चीनी मिल से चीनी खरीद पर रोक लगा दी गई है। आरएफसी मामले की जांच कर रहा है।

पिछले माह राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि प्रत्येक परिवार को 25 रुपए किलो के हिसाब से एक राशन कार्ड पर दो किलो चीनी मिलेगी। बीते माह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर चीनी का वितरण भी किया गया। इधर कुछ राशन कार्ड धारकों ने विभाग को शिकायत भेजी कि उन्हें जो चीनी भेजी जा रही है वो काली है और उसकी गुणवत्ता खराब है। जांच में चीनी की खराब गुणवत्ता मिलने के बाद आरएफसी कुमाऊं ने चीनी मिल से जांच पूरी होने तक खरीद पर रोक लगा दी है। इसके अलावा पहाड़ों को भेजी गई चीनी के भी जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

हल्द्वानी आरएफसी गोदाम के विपणन निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया राशन कार्ड धारकों को मिलने वाली चीनी काली आने की सूचना प्राप्त हुई। बीते शनिवार को ऊधमसिंह नगर के बाजपुर चीनी मिल से छह ट्रकों में चीनी आरएफसी गोदाम पहुंची। इनकी जांच की गई तो 86 कुंतल (172 कट्टों) में काली चीनी मिली। इससे पहले नैनीताल, बागेश्वर, हल्द्वानी भी भेजी जा चुकी थी। चीनी की गुणवत्ता खराब मिलने के बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना आरएफसी कुमाऊं को दी। जिसके बाद 86 कुंतल चीनी को वापस कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान

इसके बाद आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल ने जब तक चीनी की जांच नहीं हो जाती है तब तक बाजपुर चीनी मिल से खरीद पर रोक लगा दी है। इस चीनी मिल से करीब साढ़े तीन हजार कुंतल की और चीनी खरीद होनी है। इसके अलावा अन्य मिलों से भी चीनी खरीदी जा रही है। गोदाम से सही चीनी की जांच कर सस्ता गल्ला दुकानदारों को बांटी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page