उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- आज रिंग रोड स्थित सूचना भवन में उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री तिवारी द्वारा नवनिर्वाचित संघ के पदाधिकारियों का शपथ दिलायी गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सूचना महानिदेशक श्री तिवारी ने कहा कि कार्मिक हितों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग का कार्य सरकार की नीतियों व योजनाओं का जनहित में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है। सभी कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे। संघ द्वारा रखी गई मांगों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। कार्मिकों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

इस अवसर पर अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी ने संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विगत समय में भी संघ द्वारा रखी गई मांगों का प्राथमिकता पर समाधान किया गया है।

संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश रावत ने कहा कि संघ का प्रयास होगा कि कार्मिकों के हितों को शीघ्र समाधान कराया जा सके। इसके लिए अधिकारियों से निरंतर संवाद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में संघ का जनपद स्तर तक विस्तार किया जाएगा।
संघ के महामंत्री श्री अंकित कुमार ने कहा कि संघ का उद्देश्य रहेगा कि कार्मिकों के हितां का शीघ्र समाधान हो।

यह भी पढ़ें 👉  अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने किया राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत सौपा ज्ञापन

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहायक निदेशक एल.पी.भट्ट, पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह बुदियाल, पूर्व महामंत्री के.एस.पंवार एवं सुरेश चन्द्र भट्ट सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर श्री कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से श्री प्रशांत रावत, श्री संजय कुमार, महामंत्री पद पर श्री अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर श्रीमती पारूल, कोषाध्यक्ष पद पर श्री राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर श्री सत्येंन्द्र बिजल्वाण, संयोजक/ऑडिटर पद पर श्री अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर श्री बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री बालम सिंह नगरकोटी, पप्पू चौहान, आरती गुणवंत, चन्द्र बल्लभ, माधुरी सेमल्टी, भरत रावत, गोपाल बिष्ट, विजय रावत द्वारा शपथ ग्रहण की गई।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page