ओखलकांडा के पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल की टीम ने किया पौधरोपण
ओखलकांडा के पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल की टीम ने किया पौधरोपण
न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम पंतौली के तोक चामा क्षेत्र में युवाओं ने पौधरोपण किया। पिछले कई वर्षों से जंगल को तैयार करने में लगे पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल ने बुधवार को अपनी टीम के साथ चौड़ी पत्ती बांज, खरसू ,अंगू बुरांश उतीश आदि के पौधों का रोपण किया। चंदन ने बताया कि चीड़ के पेड़ों की तादाद बढ़ने के कारण युवाओं ने चौड़ी पत्ती का जंगल तैयार करने का काम शुरू किया है। कहा कि गांव के नजदीक जंगल होने से गांव के लोगों को काफी फायदा होगा। बताया कि टीम जल संरक्षण के लिए भी काम कर रही है। इस दौरान विरेन्द्र सिंह नयाल, खीमेश नयाल ,पंकज नयाल, सौरभ नयाल, सूरज नयाल आदि रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन