दुःखद हादसा – चमोली के थराली तहसील में भूस्खलन से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
चमोली ( nainilive.com )- उत्तराखंड के चमोली जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिले के थराली तहसील अंतर्गत पैनगढ़ गांव में बीती रात पहाड़ी पर भूस्खलन होने से तीन मकान ध्वस्त हो गए और एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक शुक्रवार रात्रि करीब डेढ़ बजे चमोली जिले के थराली तहसील के पैनगढ़ गांव में पहाड़ी पर भूस्खलन के बाद गिरे बोल्डरों से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक मकान के ऊपर भारी बोल्डर गिरा, जिससे मकान में रह रहे एक ही परिवार के चार लोगों मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस- एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है घटना में 2 लोग घायल हुए जिन्हें से सीएचसी थराली में भेजा गया है। प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। मलबे व बोल्डर गिरने से दो अन्य मकानों को भी क्षति पहुंची है।
शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त हुए मकानों से 4 शवों को निकाला गया। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। जिनमें देवानंद पुत्र माल दत्त सती, बंचुली देवी पत्नी माल दत्त, घनानंद पुत्र माल दत्त, सुनीता देवी पत्नी घनानंद है। दीपावली पर्व के मौके पर भी इस घटना से गांव में मातम छा गया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन