हल्द्वानी निवासी का खोया हुआ पर्स लौटाकर खैरना पुलिस ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बढ़ाया नैनीताल पुलिस का मान

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- चेकिंग के दौरान एक टैक्सी चालक द्वारा खैरना चौकी प्रभारी एसआई दिलीप कुमार को एक मिला हुआ पर्स देकर बताया कि दिनांक 15/05/2023 को उनकी गाड़ी में अज्ञात व्यक्ति का खोया हुआ पर्स मिला था जिसमें 5 एटीएम कार्ड, 3 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड , 1 गाड़ी की आरसी, 1 ड्राइविंग लाइसेंस ,1 हेल्थ कार्ड, 1 वोटर आईडी , 1 चेक व अन्य जरूरी दस्तावेज आदि मिले। लेकिन पर्स मालिक का कुछ पता नहीं चल पा रहा है जिस पर चौकी खैरना पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त पर्स के मालिक शरद गुप्ता निवासी शिवालिक बिहार हल्द्वानी नैनीताल का पता लगाकर सुपुर्द किया गया।


खोया हुआ पर्स मिलने पर शरद गुप्ता द्वारा नैनीताल पुलिस का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उत्तराखंड पुलिस व टैक्सी चालक की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की गई। पूछने पर बताया कि दिनांक 15/05/ 2023 को वह हल्द्वानी से भीमताल के लिए टैक्सी में बैठे थे और उनका पर्स खो गया था जिसमें उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज बैंक संबंधी आदि थे जिसकी वह तलाश करते-करते अब मिलने की उम्मीद भी खो बैठे थे। जिसकी कोतवाली भवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम में एसआई दिलीप कुमार, कांस्टेबल प्रयाग जोशी, कांस्टेबल जगदीश धामी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page