परिवहन विभाग ने चलाया स्कूल वाहनों के विरुद्ध व्यापक चैकिंग अभियान

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल, उधमसिंहनगर एवं चम्पावत में दो दिन में 1054 वाहनों के चालान, 103 सीज

हल्द्वानी ( nainilive.com )- परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन में संचालित स्कूल बसों के साथ-साथ ऐसे सभी वाहन जिनमें स्कूल के बच्चे परिवहन करते हैं, जैसे- टैक्सी/मैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा आदि के विरुद्ध व्यापक चैकिंग अभियान संचालित करते हुये जनपद नैनीताल, उधमसिंहनगर एवं चम्पावत में दिनांक 11 से 12 जुलाई 2024 तक दो दिवसीय विशेष चैकिंग अभियान में स्कूल बसों एवं अन्य सम्बंधित वाहनों सहित 1054 वाहनों के चालान किये गये तथा 103 वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी

बिना फिटनेस 105 वाहन, बिना टैक्स 175 वाहन, बिना परमिट / परमिट शर्तों के उल्लंघन में 74, ओवरलोडिंग में 122, बिना बीमा 121, प्राईवेट वाहन का व्यवसायिक उपयोग 14. वाहन संचालन के दौरान मोबाईल फोन का प्रयोग 14, बिना सीट बेल्ट 120, बिना डीएल 110, अल्ट्रेशन में 11. बिना अग्निशमन यंत्र के 39. बिना एचएसआरपी 17. बिना रिफ्लेक्टर 17. बिना प्रदूषण 68 वाहनों के चालान किये गये। अभियान के दौरान 376 दोपहिया वाहनों के बिना हेल्मेट में चालान किये गये तथा भार वाहनों में सवारी पाये जाने पर 09 मालवाहनों के भी चालान किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही

सभी प्रवर्तन अधिकारियों को निरन्तर स्कूल सम्बंधी वाहनों की सघन चैकिंग करने एवं नियमों के विपरीत संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। अभियान में परिवहन विभाग के 05 एआरटीओ, 09 परिवहन कर अधिकारी तथा 09 बाईक स्क्वायड के उप निरीक्षक सम्मिलित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page