खटीमा में सड़क हादसे में चचेरे दो भाईयों की मौत
न्यूज़ डेस्क , खटीमा ( nainilive.com )- रिश्ते की बहन के घर से लौट रहे दो चचेरे भाईयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर रात बानूसी के पास सितारगंज हाइवे पर हादसा हुआ। हादसे के कारणों की जांच में पुलिस जुटी है। कोतवाल नरेश चैहान ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है। स्कूटी में दोनों सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही नौगवांठग्गू गांव में शोक छा गया।
पुलिस के अनुसार नौगवांठग्गू निवासी 28 वर्षीय मनोज सिंह राणा पुत्र देवेंद्र सिंह राणा अपनी बहन बहन पूजा के घर भड़ा भुड़िया से बृहस्पतिवार की रात अपने चचरे भाई 22 वर्षीय सुसैन सिंह पुत्र धर्म सिंह राणा के साथ स्कूटी से लौट रहा था। इस बीच रात करीब साढ़े नौ बजे बानूसी के पास हादसा हुआ। हादसे को लेकर तरह तरह की चर्चा है कुछ का कहना था कि चार पहिया वाहन की चपेट में आने की भी आशंका जताई गई। दोनों के गंभीर रूप से धायल होने की सूचना पर 108 सेवा ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से रात में ही दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया गया दोनोें ने पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। रात करीब 1.25-1.30 बजे दोनों को वापस सरकारी अस्पताल लाया गया गया जहां डाॅ. केसी पंत ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि हादसे के कारणों को लेकर जांच जारी है। इधर, एसआई ललित मोहन रावल ने जांच शुरू कर दी है। एसआई ने बताया कि जांच जारी है। नागरिक अस्पताल में डाॅ. अकलीम अहमद ने दोनों का पोस्टमार्टम किया। इस मामले में सुबह से दोपहर तक शोकाकुल परिजनों का जमावड़ा लगा रहा।
सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत के बाद नौंगवांठग्गू गांव शोक में डूब गया। पोस्टमार्टम हाउस में शोकाकुल परिजनों का जमावड़ा लगा रहा। मृतकों के रिश्तेदार परशु राम ने बताया कि मनोज ने बीए तक पढ़ाई के बाद खेती बाड़ी करता था, उसके परिवार में पिता देवेंद्र सिंह राणा, मां सरवेश देवी है, जबकि बहन पूजा की शादी भड़ाभुड़िया निवासी दीप सिंह के साथ हुई थी। दीप की 15 जून को निधन हो गया था। इस पर मनोज अपनी बहन के घर पर भी जरूरत पड़ने पर मदद करने जाता था। हादसे के दिन भी मनोज अपने सगे चचेरे भाई सुसैन को साथ ले गया था। मृतक सुसैन भी इंटर तक पढ़ा है उसके परिवार में पिता धर्म सिंह, छोटा भाई दवेंद्र सिंह, बहन कोमल, मां पुष्पा देवी है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun