केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा जल्द सुचारू होगा भवाली-नैनीताल मार्ग
सोमवार तक छोटे वाहनों के लिये सुचारू हो सकता है नैनीताल-भवाली मार्ग
नैनीताल ( nainilive.com )- केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि नैनीताल-भवाली राजकीय राजमार्ग जल्द सुचारू कर दिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि व पहले दिन से लगातार हालात पर नज़र बनाने के साथ ही अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि पाइंस के समीप जिस जगह पर 29 जुलाई को भारी भूस्खलन हुआ था वहा सड़क रिस्टोर करने में मौसम लगातार बाधा बन रहा है लेकिन प्रशासनिक इकाई व प्रांतीय खंड के कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे है।
शुक्रवार को केंद्रिय मंत्री ने जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल से बात कर कार्य को तेज़ी के साथ पूरा कर सड़क जल्द सुचारू कर लोगो को राहत देने की बात कही। वही जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट से मौसम ठीक होने पर अगले दो तीन दिन में छोटे वाहनों के मार्ग खोलने को लेकर आश्वस्त किया है। जिलाधिकारी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि मौके पर जे०सी० बी०मशीनों सहित अन्य माध्यमो से पूरी शक्ति के साथ कार्य कराया जा रहा है जिससे दो तीन दिन के भीतर भूस्खलन के चलते बंद पड़े प्रभावित राजकीय राजमार्ग को सुचारू कर दिया जायेगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन