केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नैनीताल जिले के वन्य जीव के आतंक प्रभावित क्षेत्रों में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सोलर लाइट लगाये जाने के दिए निर्देश

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को वन्य जीव के आतंक प्रभावित क्षेत्रों में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सोलर लाइट लगाये जाने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने पत्र लिखकर मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को कहा है कि भीमताल विधानसभा के ग्राम अल्चौना, मलुवाताल एवं पिनरो में लगातार बाघो का आतंक बना हुआ है और अभी तक तीन महिलाओं की जान वन्य जीव के हमले से गई है। जिसको गंभीरता की दृष्टिगत तत्काल उपरोक्त ग्राम सभा में सोलर लाइट लगाना बेहद आवश्यक है, लिहाजा जिला योजना से उपरोक्त ग्रामों में 20 सोलर लाइट तत्काल लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए श्री भट्ट ने कहा कि प्रभावित गांवों में पहली प्राथमिकता के आधार पर सोलर लाइट लगाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार" की एक और बड़ी कार्यवाही, IPL सट्टा गैंग का करोड़ो का खेल बेनकाब
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page