केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया हल्द्वानी की सड़कों एवं नहर कवरिंग के कार्यों का औचक निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने रविवार देर शाम चंबल पुल से लालडाँठ, चौफूला तक सड़कों में हुए गड्ढे और नहर कवरिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया इस दौरान इस क्षेत्र में नगर निगम की लाइटें न जलने पर नगर निगम के अधिकारियों को शीघ्र व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट पूर्व में सड़क दुर्घटनाओं में हादसे का शिकार हुए लोगों के घर भी गए और उन्होंने चंबल पुल से लेकर लालढांठ चौफूला तक स्थलीय औचक निरीक्षण किया और सड़कों में हुए गड्ढों को देख तत्काल अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री भट्ट ने कहा कि विभागीय अधिकारियो को तत्काल बजट जारी करते हुए उन्होंने सड़कों में गड्ढों में डामरीकरण के साथ-साथ नहर कवरिंग वाले क्षेत्र में नगर निगम की स्ट्रीट लाइट जलाने के निदेश दिए ।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने ली राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक

उन्होंने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय से कहा कि तत्काल पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को अंधेरे में सड़कों में दुर्घटनाग्रस्त ना होना पड़े। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आश्वस्त किया कि सोमवार शाम तक पथ प्रकाशक शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या बताए जाने पर श्री भट्ट ने तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए । साथ ही सड़क को लेकर श्री भट्ट ने कहा कि सोमवार को ही लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन करोड़ का बजट जारी कर सड़क पर डामरीकरण की व्यवस्था की जाएगी। श्री भट्ट देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ इलाके के दौरे में थे। इस दौरान जिला महामंत्री नवीन भट्ट, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र नेगी, युवा भाजपा नेता शंकर कोरंगा, मोहित कांडपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page