केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट करेंगे छोटा कैलाश मंदिर में मेले का शुभारंभ 17 फरवरी को
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट 17 फरवरी को नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले छोटा कैलाश मंदिर में मेले का शुभारंभ करेंगे। श्री भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा के अंतर्गत छोटा कैलाश मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले का शुभारंभ करेंगे। गौरतलब है कि शिवरात्रि के अवसर पर छोटा कैलाश मंदिर परिसर पर भव्य मेले का आयोजन होता है जिसमें विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने वह भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग