केंद्रीय मंत्री रेलवे स्टेशन हल्द्वानी और लालकुआं के समीप हो रहे भू कटाव से बचाने के लिए तत्काल स्थाई समाधान किए जाने का किया अनुरोध
न्यूज़ डेस्क, नैनीताल ( nainilive.com )- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन हल्द्वानी और लालकुआं के समीप हो रहे भू कटाव से बचाने के लिए तत्काल स्थाई समाधान किए जाने का अनुरोध किया है।
श्री भट्ट ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी लोकसभा के अंतर्गत नैनीताल के हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी से हो रहे भू कटाव के कारण पूरा रेलवे स्टेशन खतरे की जद में आ गया है, और पुनः बाढ़ आने पर रेलवे स्टेशन नदी में समा जाएगा तथा हल्द्वानी एवं काठगोदाम तक रेल का आना जाना बंद हो जाएगा। पिछले वर्ष भारी वर्षा के कारण हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे आवागमन बंद हो गया।
इसी प्रकार श्री भट्ट ने कहा कि गौला नदी की बाढ़ के कारण लालकुआं क्षेत्र के नदी किनारे में कई मकान इसकी जद में आकर नदी में समा गए और कई लोग बेघर हो गए थे। जिसका स्थाई समाधान किए जाने हेतु तत्काल तटबंध बनाने की अति आवश्यकता है, ताकि अगले वर्ष वर्षा के मौसम में रेलवे स्टेशन हल्द्वानी और लालकुआं के क्षेत्रों को बचाया जा सके। श्री भट्ट ने कहा कि भू कटाव के कारण कई एकड़ भूमि भी बाढ़ में समा गई है तथा लगातार भू कटाव जारी है, लिहाजा श्री भट्ट ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय से अनुरोध किया है कि रेलवे स्टेशन हल्द्वानी एवं लाल कुआं के समीप हो रहे भू कटाव को बचाने के लिए तत्काल स्थाई समाधान किए जाने की आवश्यकता है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग