उत्तर प्रदेश – पति को कई साल बाद पता चला कि वह मर चुका है, पत्नि 3 साल से ले रही विधवा पेंशन

Share this! (ख़बर साझा करें)

अमेठी (nainilive.com) – उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी में पति के फर्जी डेट सर्टिफिकेट बनवा कर पत्नी सालों तक पेंशन लेती रही. कागज पर पति की मृत्यु हो जाने की बात कही गई थी और पत्नी ने सरकार की ओर से संचालित विधवा पेंशन का लाभ 3 वर्ष तक लिया. जब इस घोटाले का पता चला तो अब उससे रिकवरी किए जाने की बात हो रही है.

यह मामला अमेठी जिले के सराय खेमा गांव का है. यहां गुडिय़ा नाम की युवती की शादी 2004 में बाजार शुक्ल ब्लॉक के गांव महोना पश्चिम के रहने वाले राम हरक से हुई थी. 2015 में दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गुडिय़ा अपने पति से अलग हो गई. इसके बाद 2019 में उसने पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया. फिर तीन साल तक विधवा पेंशन उठाती रही.

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

इस पूरे मामले की जानकारी जब गुडिय़ा के पति को मिली तो उसने तत्काल इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की. जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पूरे मामले पर जांच की बात कही है. इस पूरे मामले की जांच अमेठी खंड विकास अधिकारी द्वारा कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही विधवा पेंशन ले रही महिला से ली गई धनराशि की रिकवरी भी कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  जिला मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page