उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी , 153 हुआ आंकड़ा

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com ) – उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है. आज देर रात्रि 9 बजे जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार हरिद्वार जिले से 2 नए केस कोरोना पॉजिटिव के आये हैं , जिनको मिलकर आंकड़ा 153 पहुँच गया है. इन दोनों की कोरोना रिपोर्ट एम्स ऋषिकेश की विरोलोजी लैब से आयी हैं, और दोनों को मेला चिकित्सालय हरिद्वार में भर्ती किया है , जहाँ से इनके सैंपल लिए गए थे. इन दोनों केसों में से एक 20 वर्षीय युवक हरिद्वार जिले के लक्सर का रहने वाला है, जबकि दूसरा 22 वर्षीय युवक अभी हाल में ही मुंबई से लौटा है. इस प्रकार आज देहरादून में 3 , उधम सिंह नगर में 2 और हरिद्वार जिले में कोरोना पॉजिटिव के 2 केस सामने आने के साथ कुल संख्या ७ रही, जिसने कल के 146 के आंकड़े को बढ़ा कर 153 कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page