Nainital: छात्र संघ चुनावों को लेकर बड़ी खबर, कुलपति प्रो रावत ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रोफेसर दीवान एस. रावत ने आज कुमाऊँ विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक में 27 सितम्बर 2025 को होने वाले छात्र संघ चुनाव-2025 के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
प्रो. रावत ने बताया कि छात्र संघ चुनाव की तिथि राज्य की तीनों राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की पूर्व बैठक में निर्धारित की गई थी। छात्र संघ चुनाव लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं एवं विश्वविद्यालयों के छात्र संघ संविधान के प्रावधानों के अनुसार सम्पन्न कराए जाएंगे।
उन्होंने सभी प्राचार्यों को लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं का कड़ाई से पालन करने, बाहरी व्यक्तियों को महाविद्यालय परिसर में प्रवेश न देने तथा छात्रसंघ चुनाव के संचालन में किसी भी प्रकार का व्यवधान न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि महाविद्यालय अपनी आवश्यकतानुसार जिला व पुलिस प्रशासन से सहयोग लेने तथा आवश्यकता पड़ने पर महाविद्यालयों में प्रेक्षक (ऑब्ज़र्वर्स) नियुक्त करने की भी सलाह दी।
प्रो. रावत ने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया 18 सितम्बर 2025 से लिंगदोह समिति द्वारा तय दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रारम्भ की जाएगी और डीएसबी परिसर में सुरक्षा संबंधी विषयों पर जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित किया जाएगा।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण
सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण