उत्तराखंड में मौसम विभाग का आया ताजा अपडेट, फिर हो सकती है बारिश

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जनपदों में आज से बारिश का दौर शुरू होगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज शनिवार को उत्तरकाशी ,चमोली, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ , चंपावत और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है वहीं से जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 21 और 22 मई को भी राज्य के पर्वतीय जनपदों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा विशेषकर पिथौरागढ़ चंपावत बागेश्वर रुद्रप्रयाग चमोली उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

मौसम विभाग के मुताबिक 23 मई को पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य के जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं और दर्द समझ के साथ बारिश की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page