युवा एकता मंच द्वारा आयोजित गोल्ज्यू न्याय यात्रा के भवाली आगमन पर हुआ स्वागत एवम खिचड़ी कार्यक्रम
नैनीताल ( nainilive.com )- युवा एकता मंच द्वारा आयोजित गोल्ज्यू न्याय यात्रा के भवाली आगमन पर युवा एकता मंच भवाली द्वारा किया गया स्वागत एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम . इस दौरान सभी युवाओं ने कहा कि अगर राज्य सरकार इतनी ही ईमानदार हैं तो प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने तत्काल राज्य में हो रहे सभी पेपर लीक भर्ती घोटालों की जांच सीबीआई से करवानी चाहिएं जिससे प्रदेश के सभी अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके और बहन अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी पुलकित के नार्को टेस्ट पर लगी रोक के संबंध में भी बहन अंकिता को न्याय दिलावाने हेतु राज्य सरकार माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष भी सख्ती से पैरवी करवाए।
इस दौरान अध्यक्ष युवा एकता मंच भवाली कबीर शाह, संस्थापक पवन रावत, संयोजक युवा मंच पीयूष जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पान्डे, राहुल पंत, गौरव जसवाल, तरुण कुमार, शीलू कुमार, छात्रनेता आयुष कुमार, संजय बर्गली, राहुल नेगी, अरमान अक्की, बालम चंद्रा , संदीप सिंह तनुजा कनवाल आदि युवा मौजूद रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग