गणतंत्र दिवस पर उत्तराखण्ड की ‘मानसखण्ड’ झांकी को प्रथम स्थान के लिए किया गया पुरस्कृत

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com)- गणतंत्र दिवस पर विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की ‘मानसखण्ड’ झांकी को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने राज्य की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक श्री के.एस.चौहान भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों, सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों और झांकी के कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि देश-विदेश के लोग मानसखण्ड के साथ ही उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति से भी परिचित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page