देर रात खेल खेल में चली गोली से युवक गंभीर रूप से घायल

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- देर रात दमुआढुंगा के पनचक्की चौराहे पर स्थित रेस्टोरेंट में गोली चलने से हड़कंप मच गया इस दौरान गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक देर रात दमुआढुंगा के पनचक्की चौराहे के पास रेस्टोरेंट में गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर भोटिया पड़ाव और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक चंपावत जिले का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : कमरे से चोरी मामले में मल्लीताल पुलिस ने 03 घंटे में किया खुलासा, चोरी किये स्ट्रीट लाईटों के साथ 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

बताया जाता है कि न्यू पनचक्की चौराहे पर मल्ला कोट चम्पावत निवासी विष्णु अधिकारी 28 पुत्र देव सिंह की बेकरी शॉप है। जबकि पड़ोस में संजय सिंह बिष्ट का रेस्टोरेंट है। मंगलवार रात बिशु अपने कर्मचारी मनोज और विक्रम सिंह (सगे भाई) के साथ था। जबकि संजय अपने दोस्त गोकुल, अर्जुन और दीपक बिष्ट के साथ रेस्टोरेंट के अंदर बैठा था। दीपक अपने साथ एक पिस्टल लाया था, जिसेसभी बड़े उत्साह से देख रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking Nainital : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निरीक्षण में रिसोर्ट में मिला हिरन का अवशेष ,बड़े पैमाने पर काटे पेड़ और पहाड़

तभी वहां विष्णु भी पहुंच गया। वो भी उनके साथ बैठ गया। दोस्त आपस मे पिस्टल चेक कर रहे थे। एक के बाद एक जब लगातार फायर मिस होने लगे तो संजय ने पिस्टल अपने हाथ मे ले ली। चार फायर मिस कर चुकी पिस्टल का ट्रिगर दबते ही अचानक पांचवा फायर हो गया और पिस्टल की गोली सामने बैठे बिशु के जबड़े में जा घुसी। ये देखते ही पिस्टल लाने वाला दीपक और गोली चलाने वाला संजय मौके से भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें 👉  खुले में कूड़ा जलाया तो होगा भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज -डीएम वंदना सिंह

इधर, गोली की आवाज सुनते ही बाहर बैठे मनोज और विक्रम में चीख पुकार मचा दी। आनन फानन में साथी विष्णु को एसटीएच लेकर पंहुचे। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। जानकारी पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल की

बुरी तरह लहूलुहान घायल को गंभीर अवस्था में एसटीएच लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है जिसे बरेली राम मूर्ति अस्पताल को रेफर किया गया है पुलिस फरार दोस्तों की तलाश में जुट गई है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page