मौसम के मिजाज को देखते हुये नैनीताल में होने वाला विंटर कार्निवाल स्थगित
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com)- जनपद नैनीताल में 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित होने वाला विंटर कार्निवाल स्थगित कर दिया गया है। जानकारी देते हुये सचिव नैनीताल महोत्सव समिति/जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द कुमार गौड़ ने बताया है कि विंटर कार्निवाल 2020 के आयोजन हेतु आयोजन समिति के तकनीकी सहयोगी उत्तराखण्ड पैराग्लाइडिग एसोेसिएशन द्वारा अवगत कराया गया है कि द्वितीय उत्तराखण्ड ओपन एक्ससी कम्पटीशन 2020 प्रतियोगिता एवं अन्य एरो स्पोटर्स हेतु प्रस्तावित तिथियां मौसम विज्ञान केन्द्र आईएमडी देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार अनुकूल नही हैै। मौसम के मिजाज को देखते हुये पैराग्लाइडिग, हाॅट एअर बैलुनिंग, पैरामोटरिंग, हैंग ग्लाइडिग एवं एमटीवी प्रतियोगितायें कराना सम्भव नही है। श्री गौड ने बताया कि सभी हित धारकों से विचार विमर्श करने के उपरान्त निर्धारित तिथियों को संशोधित करने के प्रस्ताव प्राप्त हुये है।
श्री गौड ने बताया कि वर्णित सभी तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुये विंटर कार्निवाल 2020, 26 दिसम्बर की पूर्व निर्धारित तिथियो तथा आयोजनो को एतद् द्वारा निरस्त किया जाता है। उन्होने कहा कार्निवाल की संशोधित तिथियो से पृथक से सूचित किया जायेगा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन