मां गंगा के आशीर्वाद से भव्य, दिव्य कुंभ होगा सकुशल संपन्न
मां गंगा के आशीर्वाद से भव्य, दिव्य कुंभ होगा सकुशल संपन्न
मुख्य सचिव ने अग्नि अखाड़े पहुंचकर लिया संतो से आशीर्वाद
न्यूज़ डेस्क , हरिद्वार (nainilive.com )– प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश शनिवार शाम को हरिपुर कलां स्थित झालावड़ आश्रम में अग्नि अखाड़े की छावनी पहुंचे। जहां उन्होंने साधु-संत से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सन्तों ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से दिव्य व भव्य कुंभ सकुशल संपन्न होगा।


इस दौरान मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि महाकुंभ को सकुशल संपन्न कराना हम सभी की प्राथमिकता है। आगामी शाही स्नान पर सभी व्यवस्थाएं अखाड़ों के लिए पूर्ण कर ली जाएंगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर अग्नि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत मुक्तानंद जी महाराज, सचिव संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी महाराज, कोषाध्यक्ष परमेश्वरानंद जी महाराज, मेला प्रभारी सधानानंद जी महाराज, अपर मेलाधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र, रामजी शरण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें – अपने ही घर के ताले खुलवाने के लिए लेनी पड़ी पुलिस की मदद
यह भी पढ़ें- साईबर अपराध से पीडित व्यक्ति को वापस करायी गयी 49910 रूपये की धनराशि

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन