बेतालघाट में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग के घर पहुंची महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , बेतालघाट/नैनीताल ( nainilive.com )- बीते रोज नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के दाढ़ीमां गांव में सनसनीखेज और शर्मनाक वारदात सामने आई है यहां 14 वर्षीय नाबालिक का अपहरण व दुष्कर्म करने के बाद जंगल में फेंक दिया गया था। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आरोपियों के खिलाफ रोष का माहौल बना हुआ है।

आज नैनीताल विधानसभा की पूर्व विद्यायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने पीड़ित के घर पहुँचकर परिजनों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।इस दौरान उन्होंने एसडीएम से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिससे कि दुबारा से देवभूमि में कोई भी ऐसा जघन्य अपराध करने की सोचे भी नही।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सदस्य डा० अफरोज अहमद 02 जून को नैनीताल में
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page