महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों की कलाइयों में बांधी राखी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- रविवार को पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा भवाली व नैनीताल के पुलिसकर्मियों के हाथों में राखी बांधी गयी।

पूर्व र्दजा राज्यमंत्री व वर्तमान में प्रदेश सचिव खष्टी बिष्ट महिला कांग्रेस नैनीताल भीमताल जिला मीना बिष्ट, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव शांति तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती रोतेला द्वारा नगर में पुलिसकर्मियों की कलाइयों में राखी बांधी व उनकी लंबी आयु की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

सरिता आर्य ने कहा कि बीते 22 मार्च कोरोना संक्रमण के बाद से अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मी रक्षाबंधन पर्व पर भी अपने परिवार से दूर रहकर हम लोगो की सुरक्षा में मुस्तैद है।इसलिए महिला कांग्रेस द्वारा उन सभी भाइयों की कलाई सुनी न रहे इसलिए इन कोरोना वॉरियर्स भाइयो के हाथों में राखी बांधी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन

यह भी पढ़ें : अम्तुल स्कूल से निकाले गए 35 कर्मचारियों को कांग्रेस ने बाटा राशन

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page