पर्यावरण दिवस पर सभासद मनोज साह जगाती के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रकृति को हरा भरा बनाने के लिए जगह-जगह लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

अयारपाटा क्षेत्र के सभासद मनोज साह जगाती के नेतृत्व में सेवादल व जय जननी जय भारत की टीम द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर,नगर में हो रही भारी बरसात के बावजूद, डिग्री कॉलेज व लिंक मार्ग के जंगल में वृक्षारोपण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही

सभासद जगाती ने बताया कि आज से जय जननी जय भारत की टीम का पेड़ लगाओ अभियान भी शुरू हो गया है।व आज जंगल में सफाई अभियान भी चलाया गया। जिसमे आस पास के लोगो को पेड़ लगाने व साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही

इस दौरान सुकीर्ति कुंवर,निवेदिता कुंवर,मयंक सिराला, अर्जुन कीर्ति,पवन परिहार,मनोज कुंवर,गोविन्द सीराला आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page