उत्तराखंड में मौसम को लेकर मौसम विभाग का यलो और ओरेंज अलर्ट जारी

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं मैदानी इलाकों में तेज धूप के चलते भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल से मैदानी इलाकों में भी बरसात की संभावना है। साथ ही तापमान भी गिरेगा और गर्मी से कुछ राहत भी मिलेगी। इस बीच मौसम विभाग ने 18 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक बारिश प्रभावित इलाकों में यलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष जिलों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गढ़वाल और कुमाऊं के शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 19 से लेकर 21 अप्रैल तक राज्य के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

18 से 20 अप्रैल तक तीन दिन मौसम का अलर्ट

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। 19 अप्रैल को राज्य भर में ओरेंज अलर्ट है। 20 अप्रैल को राज्यभर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page