कोसी नदी में डूबा युवक ,SDRF ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव किया बरामद

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com) – उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर में कोसी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक चोरपानी रामनगर का रहने वाला था।

प्राप्त समाचार के मुताबिक आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामनगर के पास कोसी नदी में डूब गया है। एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश में जुट गई। एसडीआरएफ की सर्चिंग टीम को काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति का शव मिला। टीम ने शव को पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

एसडीआरएफ उप निरीक्षक मनीष भाकुनी ने बताया कि टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की। लेकिन, उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया। टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान डूबे युवक के शव को कोसी बराज से बरामद कर लिया गया। मृतक युवक का नाम निहाल, पुत्र हरीश राम था, जो चोरपानी रामनगर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कोसी नदी में नहाने के दौरान रविवार को निहाल गहरे कुंड में डूब गया था घटना से मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मीट में मिर्च अधिक होने पर कर दी थी हत्या, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता की दमदार पैरवी से एडीजे द्वितीय कुलदीप शर्मा की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page