प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में जगह जगह बेरोजगार दिवस के तहत धरना प्रदर्शन किया गया।

नगर के तल्लीताल गांधी पार्क में नगर युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगार दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इस दौरान पूर्व सभासद कैलाश अधिकारी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। जबकि चुनाव के समय भाजपा ने युवाओं से वादा किया था। कि युवाओ को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन ऐसा अभी तक कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो युवा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

इस दौरान युवा नगर अध्यक्ष संजय कुमार, जुनैद,शेखर साह, अविनाश,अमित बिष्ट,आकाश दीप, नीरज दुर्गापाल,पवन जीना, जितेंद्र बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : पालिकाहित में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में सभासद चौथे दिन भी बैठे रहे धरने पर

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page