युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक का नैनीताल में किया भव्य स्वागत

Share this! (ख़बर साझा करें)

Nainital ( nainilive.com)- दिनांक 12 जनवरी को जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नैनीताल श्री चंदन सिंह बिष्ट जी एवं प्रदेश संयोजक स्टडी सर्किल भाजयुमो उत्तराखंड डा० मोहित रौतेला जी के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर भाजयुमो नैनीताल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली निकाल कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशु उपाध्याय द्वारा एवं संयोजन आयुष भंडारी एवं रितुल कुमार द्वारा किया गया।


बाइक रैली के उपरांत राज्य अतिथि ग्रह सभागार में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की समेत मंडल के समस्त पदाधिकारियों,एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं युवा साथियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर राजस्व विभाग का सघन अभियान जारी

जिला अध्यक्ष चंदन बिष्ट ने युवाओं के जोश की प्रशंसा करते हुए संगठन के अनुशासन के अंतर्गत रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश संयोजक मोहित रौतेला ने युवाओं को मोर्चे की रीति नीति समझाते हुए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर युवाओं को आगामी कार्यक्रमों हेतु निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित हुआ मेघा सम्मान समारोह, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा जी,अरविंद पडियार,आनंद बिष्ट,मनोज जोशी,निखिल बिष्ट,हरीश राणा,मोहित साह,विक्रम राठौर,भूपेंद्र बिष्ट,बहादुर सिंह नगदली,शिवेंद्र कांडपाल,भागवत रावत,शैलेन्द्र बरगली,शुभम कुमार,जीतू बंगारी,पंकज भट्ट समेत मंडल के कार्यकर्ता एवं युवा शक्ति उपस्थित रही।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page