धोखाधड़ी के मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का भाई सचिन उपाध्याय गिरफ्तार

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं दिग्गज कांग्रेसी नेता किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय को राजपुर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं ४२० के आरोप में गिरफ्तार किया है। सचिन उपाध्याय पर गलत तरीके से हस्ताक्षर एवं कूट रचना करने के आरोप में मुकेश जोशी द्वारा मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2007 में डब्ल्यूआईआई क्लब के संस्थापक में से एक रहे मुकेश जोशी दर्ज कराया था उक्त मुकदमा। उक्त कूटरचना की दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक जांच में भी हुई थी पुष्टि। थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 24 /17 धारा 420, 467,468, 471, 504, 120b भादवी बनाम सचिन उपाध्याय की विवेचना के क्रम में अभियुक्त सचिन उपाध्याय पुत्र श्री पी डी उपाध्याय निवासी एसएन विला ग्राम चाल अंग थाना राजपुर देहरादून के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने के पश्चात माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया| उक्त गैर जमानती वारंट की तामील के क्रम में अभियुक्त सचिन उपाध्याय को थाना राजपुर पुलिस द्वारा दिनांक 19 /1/20 को गिरफ्तार किया गया |अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है|

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : जिला बार संघ ने कार्यक्रम आयोजित कर न्यायिक अधिकारियों को दी विदाई
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page