भावनगर में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 17 घायल, बैंक समेत 10 दुकानें जमींदोज
भावनगर (nainilive.com) – गुजरात के भावनगर शहर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां तख्तेश्वर मंदिर के पास दो मंजिला इमारत की बालकनी ढह गई. इसके मलबे में एक बैंक समेत 10 दुकानें जमींदोज हो गई. मलबे की चपेट में आकर 17 लोग घायल हो गए. वहीं, एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका है.
इमारत के नीचे बैंक ऑफ वडोदरा की एक ब्रांच समेत 10 से ज्यादा दुकाने हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त यहां तकरीबन 20 लोग मौजूद थे, जिनमें से एक मलबे में दबा हुआ है. हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मलबे में 5-6 लोग दबे हो सकते हैं.
तीन जेसीबी और मेडिकल टीम मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम और पालिका की तीन जेसीबी और फायर ब्रिगेड की दो टीमें समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. मलबा हटाने में स्थानीय लोग भी रेस्क्यू टीमों के साथ लगे हुए हैं. सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग