31 दिवसीय टेलर वूमेंस गारमेंट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ औपचारिक उद्घाटन

Share this! (ख़बर साझा करें)

Haldwani ( nainilive.com )- बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा 11-05-2026 से शुरू 31 दिवसीय टेलर वूमेंस गारमेंट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आज दिनांक 12-05-2026 को कुंवरपुर, गौलापार स्थित बडौदा आरसेटी परिसर में किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुश्री प्रियंका गड़िया, जिला सेवायोजन अधिकारी, नैनीताल श्री तनवीर असगर, खंड विकास अधिकारी, हल्द्वानी श्री प्रदीप कुमार पंत, सहायक खंड विकास अधिकारी, हल्द्वानी श्री दीपक जोशी, मुख्यमंत्री उदयमशाला योजना, बडौदा आरसेटी फैकल्टी श्री नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल एफएलसी काउंसलर श्री सुरेश कुमार बिष्ट द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की 33 महिला एवं 2 पुरुष प्रतिभागी भाग ले रहे है।

सुश्री प्रियंका गड़िया महोदया द्वारा प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण तल्लीनता एवं अनुशासन के साथ पूर्ण करें तथा प्राप्त कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार से जुड़ें। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने एवं सामाजिक बुराइयों से स्वयं को बचाने का संदेश दिया। श्री तनवीर असगर, खंड विकास अधिकारी, हल्द्वानी महोदय द्वारा प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा गया निरंतर अभ्यास के माध्यम से अपने कार्य में दक्षता एवं परिपूर्णता (परफेक्शन) लाएँ एवं सीखे गए कौशल का निरंतर अभ्यास कर उसे रोजगार में बदलें ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट

इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी फैकल्टी, एवं एफएलसी काउंसलर ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर में निदेशक आरसेटी द्वारा संस्थान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं उत्तराखण्ड सरकार के तत्वाधान में नैनीताल जिले के अग्रणी बैंक के रूप में बैंक ऑफ़ बडौदा द्वारा यह प्रशिक्षण संस्थान 2011 से जिले के 18 से 50 वर्ष के स्वरोजगार इच्छुक व्यक्तियों को निःशुल्क एवं आवासीय प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

प्रशिक्षण स्थल का पूरा पता एवं संपर्क सूत्र –
बड़ौदा आरसेटी परिसर, हीरा कुंवर पब्लिक स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार, विकासखंड- हल्द्वानी
फ़ोन – 05946-266095, 8477009546

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page