अम्तुल स्कूल के 35 कर्मचारियों को निकाला नौकरी से, कर्मचारियों पर छाया रोजी-रोटी का संकट

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 22 मार्च से कोरोना संक्रमण के चलते लोगो में रोजी रोटी का संकट छाने लगा है। निजी संस्थानों में काम करने वाले लोगो को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। अभी नगर के मन्नू महारानी से कर्मचारियों को बाहर करने का मामला ठंडा नही पड़ा था कि, अब अम्तुल स्कूल ने भी अपने 35 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है।

मंगलवार को नगर के प्रतिष्ठित अम्तुल स्कूल द्वारा अपने 35 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का मामला सामने आया है।जिसके विरोध में निकाले गए कर्मचारियों द्वारा स्कूल के मुख्य गेट पर स्कूल प्रबंधन के इस फैसले की खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : जिला बार संघ ने कार्यक्रम आयोजित कर न्यायिक अधिकारियों को दी विदाई

कर्मचारियों का कहना था कि, हमने अपनी पूरी जिंदगी यहां लगा दी। और स्कूल प्रबंधन हमारी जीवन भर की पूंजी के नाम पर मात्र डेढ़ लाख रुपए दे रही है। क्या इन डेढ़ लाख रुपयों में हम अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई व अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे महामारी के वक्त हमको नौकरी से निकालना हमारे साथ ही नहीं, बल्कि हम पर आश्रित हमारे परिवारजनों के साथ एक भद्दा मजाक है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा हमारे साथ अन्याय किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौता धनराशि रू० 39653619 के निपटाए 1083 मामले

शिक्षक कर्मचारी संघ की अध्यक्ष नलिनी नेगी ने बताया कि कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन नही दिया गया था। जब कर्मचारियों ने प्रबंधन से वेतन की मांग की तो प्रबंधन द्वारा 35 कर्मचारियों को उनकी सेवा समाप्ति के निर्देश थमा दिया। जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा इस फैसले का विरोध किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि प्रबंधन को इस फैसले को वापस लेना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराज्यीय जेबकतरों के दुस्साहस का नैनीताल पुलिस ने किया भंडाफोड़

शिक्षक कर्मचारी संघ के सचिव लाल सिंह नेगी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बिना किसी नोटिस के ऐसी महामारी के समय 35 कर्मचारियों को निकाला जाना प्रबंधन की मनमानी दर्शाता है।

स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता खान ने बताया कि सेशन बंद कर दिया गया है जिसके चलते कर्मचारियों को उनका पूरा बकाया सहित एक माह का अतिरिक्त वेतन देने के बाद फिलहाल उनकी सेवा समाप्त की गई है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page