कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कुलपति से की मुलाकात

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- बीते सात मार्च को आयोजित हुए कुमाऊँ विवि के दीक्षा समारोह के आयोजन और बिलों के भुगतान को लेकर बीते दिनों छात्रनेताओं ने विवि कर्मचारी से अभद्रता कर दी थी। जिसके बाद विवि कर्मचारियों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार कर दिया था।

मंगलवार को पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों के एक शिष्टमंडल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय कुलपति एनके जोशी से मुलाकात कर कर्मचारियों पर छात्र नेताओं द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर व बिलो में हुई गड़बड़ी को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।अन्यथा वे लोग कोर्ट की शरण में जाने पर मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन

विधायक सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा की शरण में छात्र नेता गुंडागर्दी पर उतर आए है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले खुद ही भ्र्ष्टाचार कर रहे है। भाजपा की सह पर छात्र कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने लगे है। आर्य ने कहा कि भाजपा है तो मुमकिन है। बिलो में बढ़ोतरी वाले मामले की 10 दिन के भीतर उचित जांच होनी चाहिए अन्यथा वे लोग कोर्ट की शरण में जा सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश पांडे, गोपाल बिष्ट,खष्टी बिष्ट, मारुति साह आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page