आप पार्टी ने अमित जोशी को बनाया कुमाऊं मंडल प्रदेश संगठन मंत्री

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- आम आदमी पार्टी द्वारा अमित जोशी को कुमाऊँ में संगठन का प्रभार देना पार्टी की एक सोची समझी रणनीति है। कुमाऊँ क्षेत्र में अमित जोशी का खासा राजनैतिक प्रभाव है। प्रोफेशनल कांग्रेस पर अमित जोशी संगठन निर्माण में अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं । ऐसे में कुमाऊँ में पार्टी ने अमित जोशी को संगठन की बेहद अहम जिम्मेदारी सौंप दी है।

अमित जोशी ने कहा की पार्टी ने उन्हें स महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है जिसके लिए उन्होंने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जी के साथ प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक खास वार्ता में कहा की उत्तराखण्ड में लोगो को मज़बूत तीसरा विकल्प देने का वक़्त आगया है और इसमे उत्तराखण्ड के हर वर्ग भागीदारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : प्रसिद्ध छायाकार एवम सीआरएसटी के पूर्व प्रधानाचार्य व शिक्षक ए एन सिंह का निधन , कूटा ने जताया शोक

प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया की केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुए विमर्श के बाद ही अमित जोशी को यह अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है, कहा की अमित जोशी के आने से केवल कुमाऊँ में ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओ में उत्साह है और उन्होंने विश्वास जताया की हर बूथ पर अब 10 नही बल्कि 100 यूथ के टारगेट के साथ संगठन निर्माण कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम को लेकर सीएम धामी ने दिए दिशा निर्देश

आपको बता दें की आम आदमी पार्टी लगातार संगठन विस्तार का काम तेज़ी से कर रही है। हाल ही में पार्टी ने 70 विधानसभा प्रभारियों की भी घोषणा की थी।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page