आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर के संस्थापक सदस्य डूंगर सिह नेगी के निधन पर कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- आम आदमी पार्टी, नैनीताल नगर के संस्थापक सदस्य उतराखंड राज्यऑदोलनकारी, नैनीताल विधानसभा के पूर्व सह प्रभारी, डूंगर सिह नेगी जी के निधन पर आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा गहरा शोक एव दुख व्यक्त किया गया। कल देर रात्रि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डूगंर सिह नेगी जी का उनके हलद्वानी स्थित निवास स्थान पर निधन हो गया था। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डूंगर सिह के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। डूंगर सिह नेगी का निधन 7२ वर्ष की आयु में हुआ, वह अपने श्रीमती, पुत्र बहू नाती पोते को छोड़कर गए हैं। उनके बडे़ पुत्र का निधन भी दो माह पहले दिल्ली में कोरोना से हुआ था, तभी से वह बीमार चल रहे थे।


आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने डूंगर दा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डूगंर दा का उतराखण्ड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, वर्ष 1994 के राज्य आंदोलन में उनका दिया सहयोग हमेशा याद किया जायेगा। नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने बताया कि डूगंर दा कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष के लिए भी अपनी अलग पहचान रखते थे, अनेकों वर्ष वह विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी रहे थे ।

यह भी पढ़ें 👉  राजनैतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम सील


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का ने डूंगर दा को आम आदमी पार्टी का नैनीताल नगर का बुनियाद का पत्थर बताते हुए कहा कि, नैनीताल नगर में उनके द्वारा आम आदमी पार्टी को स्थापित करने के लिए सदैव याद किया जायेगा। प्रदीप कुमार दुम्का ने कहा कि डूगंर दा ने अन्ना आंदोलन से जुड़कर आम आदमी पार्टी को नैनीताल नगर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में स्थापित करने में अपना योगदान दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामगढ में तैनात चिकित्सक डा0 गौरव काण्डपाल की कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत


डूगंर दा के निधन पर आम आदमी पार्टी के जिला महामंत्री देवेन्द्र लाल, विधानसभा संगठन मंत्री प्रदीप साह, नगर महामंत्री महेश आर्य, नगर उपाध्यक्ष आर सी पंत आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। आम आदमी पार्टी के विधानसभा महामंत्री विनोद कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ भुबन आर्य, नगर उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, उमेश तिवारी, सुनील कुमार, नगर मंत्री नवीन उप्रेती, विजय साह, संगठन मंत्री सतनाम सिंह, नगर प्रचार मंत्री गौरव कुमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विध्या देवी नगर महामंत्री जसप्रीत कौर, शमा परवीन, आम आदमी पार्टी के गंगा सिह बिष्ट, एल एम पंत, खड़क सिह अनरिया, श्री कांत घिडियाल , विपिन सैनी, के डी गुरुरानी, बी पी लोहनी, युवा नेता मौहम्मद शान बुराहान, सरदार सुखविंदर सिह, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि ने शोक व्यक्त किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त परिवार जनो को इस दुख को सहन करनी की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की, और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  Loksabha Election 2024 : मतदान के दिन और मतदान से एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में कोई भी विज्ञापन प्रकाशित करने से पूर्व जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी से अनुमति/प्रमाणन करना होगा अनिवार्य
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page