जिला शासकीय अधिवक्ता से मारपीट प्रकरण में अधिवक्ताओ ने दिया पुलिस को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Share this! (ख़बर साझा करें)

अधिवक्ता के खिलाफ ऐसी घटना घोर निंदनीय व बर्दाश्त योग्य नही

हल्द्वानी व रामनगर बार ने भी घटना पर जताया विरोध न्यायिक कार्य से अलग रहे अधिवक्ता दिया पूर्ण समर्थन

नैनीताल ( nainilive.com )- जिला शासकीय अधिवक्ता से मारपीट प्रकरण में अधिवक्ताओ ने सोमवार को पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने के साथ ही एक आपात बैठक बुलाई जिसमे सभी ने घटना की घोर निंदा करते हुवे पुलिस कार्य प्रणाली पर अपना विरोध दर्ज किया। कहा कि जिला बार का एक शिष्टमंडल जल्द ही आई जी व डी आई जी से मुलाकात करेगा। इसके साथ ही अधिवक्ताओ ने पुलिस को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुवे कहा कि आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज नही किया जाता है तो अधिवक्ता आगे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

कहा कि आरोपियों द्वारा पहले डी जी सी से मारपीट करी जाती है उसके बाद डी जी सी के विरुद्ध ही पुलिस एफ आई आर दर्ज कर देती है। कहा की आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज नही किया गया। कहा कि इस घटना से अधिवक्ताओ में भारी रोष है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही

वही घटना के विरोध में सोमवार को हल्द्वानी व रामनगर बार के अधिवक्ता भी न्यायिक कार्यो से विरत रहे। कहा कि समाज मे अधिवक्ताओ का एक विशेष स्थान है जो सदैव न्याय के लिये सदा प्रतिबद्ध रहता है इसके बावजूद वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ ऐसी घटना किसी सूरत में बर्दाश्त नही है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

बैठक में एसोसिएशन के अध्य्क्ष नीरज साह सचिव दीपक रुवाली उपाध्यक्ष संजय सुयाल तरुण चंद्रा उमेश कांडपाल मनीष कांडपाल गंगा सिंह बोरा डी जी सी पंकज बिष्ट ए डी जी सी राम सिंह रौतेला पूजा साह डी के मुनगली हेमा शर्मा राजेन्द्र कुमार पाठक मनीष मोहन जोशी के एस रौतेला पंकज कुलौरा देव सिंह मेहरा पूरन सिंह बिष्ट हरिमोहन तिवारी प्रदीप परगाई रवि कुमार मो खुर्शीद निर्मल नीरज दया आर्य आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page