अनुप्रिया बनी मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की रोटरी की युवा शाखा इंटरेक्ट क्लब की अध्यक्ष

Share this! (ख़बर साझा करें)


नैनीताल ( nainilive.com )- मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर विद्यालय में आज इंटरेक्ट क्लब की स्थापना की गई , इसके साथ ही रोटरी क्लब नैनीताल ने कुल 8 विद्यालयों को रोटरी की युवा शाखा इंटरेक्ट में शामिल कर लिया है ।


आज दिनांक 12 सितंबर को मोहनलाल साह विद्यालय के भवन में भव्य कार्यक्रम के दौरान अनुप्रिया ने अध्यक्ष पद का पिन ग्रहण किया और अन्य इंटरेक्ट सदस्यों को भी इंटरेक्ट का पिन पहना कर इंटरेक्ट क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई गई । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपमा शाह ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष नरिंदर लांबा को पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया और रोटरी क्लब नैनीताल के द्वारा अनेकों सामाजिक कार्यक्रम की प्रशंशा की ।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

इस अवसर पर रोटरी मंडल 3110 के असिस्टेंट गवर्नर रो विक्रम स्याल ने उपस्थित सभी छात्राओं और अध्यापिकाओं को रोटरी के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोहितसहित किया ।रोटरी अध्यक्ष नरेंदर लांबा ने सभी को इंटरेक्ट और रोटरी की जानकारी प्रदान की ।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण


इस अवसर पर इंटरेक्ट क्लब की नई अध्यक्ष अनुप्रिया ने रोटरी क्लब नैनीताल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो अपनी टीम के साथ रोटरी के मार्ग दर्शन में सामाजिक कार्यों को आयोजित करने में अपना पूरा योगदान प्रदान करेंगी । कार्यक्रम में छात्राओं ने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page