ब्रेकिंग : नैनीताल के पाइंस में हुआ सड़क हादसा, तल्लीताल पुलिस ने मौके पर पहुँच किया रेस्क्यू
न्यूज़ डेस्क ( nainilive.com ) – नैनीताल के भोवाली मार्ग पर पाइंस के निकट स्थित हाइडल कॉलोनी के नजदीक एक कार खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे कार में सवार ४ लोग घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पहुंची तल्लीताल पुलिस द्वारा चलाये गए रेस्क्यू ऑपरेशन में ३ घायलों को खाई से निकाल कर बीडी पांडेय जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है, जबकि एक अन्य घायल के कार में फंसे होने के कारण उसे रेस्क्यू करने का कार्य जारी है.


मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK07DO0319 भवाली से नैनीताल की ओर आ रही थी, तभी कोहरे के कारण पाइंस के निकट स्थित हाइडल कॉलोनी के नजदीक के बैंड में अनियंत्रित होकर 25-30 फिट नीचे खाई में गिर गयी। वाहन में 4 लोग सवार बताये जा रहे थे , जिनमे से ३ को रेस्क्यू कर बीडी पांडेय जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया जबकि एक अन्य सवार के फंसे होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हालांकि चारों के गंभीर छोटे नहीं आयी है. सूचना मिलते ही तल्लीताल थानाध्यक्ष विजय मेहता के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू कार्य आरम्भ कर घायलों की जान बचाने में अहम् भूमिका निभाई। बचाव टीम में थानाध्यक्ष विजय मेहता सहित हेड कांस्टेबल शिवराज राणा एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं. घायल युवक नैनीताल ने निवासी बताये जा रहे हैं. बचाव कार्य जारी है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन