कैंचीधाम मेले को स्वच्छ और सुंदर बनाने को लेकर नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा कैंची धाम मार्ग पर चलाया गया सफाई अभियान
Kainchi dham mahotsav नैनीताल ( nainilive.com )- प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंचीधाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले की बढ़ती व्यापकता और श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद नैनीताल ने कैंची धाम मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया। जिलाधिकारी नैनीताल श्रीमती वंदना सिंह एवं अधिशासी अधिकारी श्री रोहतास शर्मा के निर्देशानुसार पर यह अभियान चलाया गया। Kainchi dham mahotsav
इस सफाई अभियान का नेतृत्व पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक श्री सुनीत कुमार एवं सफाई निरीक्षक श्री कमल सिंह चौहान द्वारा किया गया, इस अवसर पर सुपरवाइजर कमल सेनवाल और धर्मेश के सुप्रवजीन में पर्यावरण मित्रों ने विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत तल्लीताल नैनीताल से भवाली तक रोड के दोनों ओर फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर पालिका के कूड़ा वाहन में निस्तारित किया गया, जिससे रास्ता स्वच्छ और सुंदर बना रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर पालिका ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान दें।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग