कॉमनवेल्थ गेम्स: उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स इवेंट में जीता गोल्ड मेडल

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया के एनजी टी योंग को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. लक्ष्य सेन पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं और पहली ही बार उनका प्रदर्शन कमाल रहा.

फाइनल में लक्ष्य सेन की शुरुआत खराब रही. वो पहला सेट 19-21 के करीबी अंतर से गंवा बैठे. दूसरे गेम में भी वो 6-8 से पीछे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद लक्ष्य ने कमाल का खेल दिखाते हुए दूसरा गेम 21-19 से जीत लिया. तीसरे गेम में फिर सेन ने मलेशियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाया और अंत में जीत सेन को मिली. सेन ने तीसरा गेम 21-16 से जीता.

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

महज 20 साल का ये खिलाड़ी छोटे से करियर में अपनी धाक जमा चुका है. कॉमनवेल्थ खेल में ही इस खिलाड़ी ने मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता और अब सिंगल्स में वो गोल्ड जीतने में कामयाब रहे. लक्ष्य सेन ने इसी साल थॉमस कप में भी टीम इंडिया को गोल्ड मेडल दिलाया था. वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 में वो ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे हैं. इसके अलावा वो एशियन जूनियर चैंपियनशिप में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीत चुके हैं. यूथ ओलंपिक में लक्ष्य ने गोल्ड हासिल किया हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

कॉमनवेल्थ गेम्स के बैडमिंटन सिंगल्स इवेंट में भारत का दबदबा रहा. लक्ष्य सेन से पहले भारतीय बैडमिंटन सुपरस्टार पीवी सिंधु ने भी गोल्ड मेडल जीता. इस खिलाड़ी ने कनाडा की मिशेली ली को सीधे गेम में 21-15 21-13 से हराया. पीवी सिंधु का ये कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला गोल्ड मेडल है. इससे पहले ये खिलाड़ी सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चुकी है.

यह भी पढ़ें 👉  दुखद समाचार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी का निधन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page