कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 50वें जन्म दिन पर कांग्रेसियों ने किया फल वितरण

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश के बाद शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर पूर्व विधायक सरिता आर्य, वरिष्ट कांग्रेसी हेम चंद आर्य व नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में राजकीय चिकित्सालय बीडी पांडे में आशा कार्यकर्ताओ डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ व अस्प्ताल में भर्ती मरीजो के बीच फल वितरण किया गया। इस दौरान डॉक्टरों व आशा कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ कांग्रेसी हेम आर्य ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान मेडिकल स्टाफ ने अगली पंक्ति में रहकर कार्य किया है।वे लोग अपने परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा में दिन रात लगे रहे इसलिए हमारे द्वारा राहुल गांधी के जन्म दिन इन लोगो का सम्मान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कमिश्नर Deepak Rawat ने दिए वनों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रमेश पांडे,मुन्नी तिवारी, खष्टी बिष्ट,सुभम आर्य,कैलाश अधिकारी,सेवादल कृष्णा साह,बंटू,शोभा देवी, धीरज आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page