पहले दिन 21 लोग पहुँचे चिड़ियाघर में वन्य जीवों का दीदार करने

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 22 मार्च लॉक डाउन के बाद से बंद पड़े चिड़ियाघर, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन, व वुडलैंड वाटरफॉल का संचालन अब शुरू हो चुका है।

जु प्रभारी ममता चंद ने बताया कि शुक्रवार को चिडिय़ाघर, में 21 लोग,हिमालयन बाटनिकल गार्डन में 10 लोग व वुडलैंड वाटर फाल में 10 लोगो द्वारा यहाँ आकर आनंद लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग को किराए पर वाहन देना पड़ा भारी तल्लीताल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 02 स्कूटियां सीज, एफआईआर दर्ज

उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में 100 रुपये प्रति ब्यक्ति के हिसाब से 2100 बॉटनिकल गार्डन व वाटरफॉल से 50 प्रति व्यक्ति के हिसाब से 1000 रुपये वसूले गए।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

ममता चंद ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते चिडिय़ाघर 18 मार्च जबकि हिमालयन बाटनिकल गार्डन व वुडलैंड वाटर फाल 21 मार्च से बंद हो गए थे। उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे लोगो की संख्या में इजाफा होगा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page