नैनीताल के डीएसए मैदान के सौन्दर्यीकरण और सुधारीकरण कार्य को लेकर आयुक्त दीपक रावत ने ली बैठक

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- फ्लैट्स मैदान, नैनीताल हमेशा से ही नैनीताल में आकर्षण का केंद्र रहा है। जहां वर्ष भर विभिन्न प्रकार के समारोह, खेलकूद प्रतियोगिताएं आदि अन्य प्रकार की तमाम गतिविधियों का आयोजन होता रहता है। जिसके सौन्दर्यीकरण और सुधारीकरण का कार्य जिला विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। प्राधिकरण बोर्ड द्वारा फ्लैट्स मैदान के सौंदर्यीकरण और सुधारीकरण की टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।


कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में प्राधिकरण बोर्ड के अधिकारियों के साथ फ्लैट्स मैदान में सौन्दर्यीकरण और सुधारीकरण के लिए होने वाले कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और प्राधिकरण द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन का भी भली-भांति अध्ययन किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी


आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा फ्लैट्स मैदान, नैनीताल में टॉयलेट, पानी निकासी के लिए नाली व पार्किंग, सीटिंग,रेलिंग, लाइटिंग, संपर्क मार्ग चौड़ीकरण, बॉक्सिंग रिंग आदि अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं आदि को सुधारने संबंधित कार्य किए जाने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कार्मिकों की समस्याओं की समीक्षा की


बैठक में दीपक रावत ने प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि फ्लैट्स मैदान का शीघ्र ही सौंदर्यीकरण और सुधारीकरण संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया जायेगा। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page